शनिवार, 29 अक्तूबर 2016

अजमेर।एसपी के इस ऑर्डर ने मचाई खलबली, पूरे अजमेर में पसरा सन्नाटा



अजमेर।एसपी के इस ऑर्डर ने मचाई खलबली, पूरे अजमेर में पसरा सन्नाटा
एसपी के इस ऑर्डर ने मचाई खलबली, पूरे अजमेर में पसरा सन्नाटा

पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने शुक्रवार को धनतेरस पर जिले के 22 थानाधिकारियों को बदल दिया। धनतेरस पर अचानक आई सूची से कइयों की मन की मुराद पूरी हुई तो कुछ की जमीन हिल कई। सूची का जिले में लम्बे समय से इंतजार था।

एसपी ब्लग्गन ने शुक्रवार शाम हुए तबादलों में निरीक्षक हरिपाल सिंह को अलवर गेट, अजयकांत रतूड़ी को रामगंज, दिनेश जीवनानी को गंज थाना, करणसिंह को सिविल लाइंस, लक्ष्मणराम चौधरी को केकड़ी, दूलीचंद को पुष्कर, नन्दराम भादू को नसीराबाद सिटी, अनूपसिंह को किशनगढ़, जोगेन्द्र सिंह को मदनगंज, हरिराम कुमावत को अपराध सहायक, सुरेश डाबरिया आरआई पुलिस लाइन, पुरखाराम को पुलिस परामर्श केन्द्र, मांगूसिंह को एसआईएस अनुभाग व अशोक चौधरी को यातायात निरीक्षक अजमेर शहर लगाया है।

जबिक उप निरीक्षकों में अरविन्दसिंह चारण को श्रीनगर, सुगनसिंह को सावर, चन्द्रप्रकाश यादव को जवाजा, कंवरपालसिंह ब्यावर सदर, विष्णुदत्त शर्मा को कोतवाली, सूर्यभान सिंह यातायात अजमेर, धर्मपाल सिंह को ब्यावर सदर और हरिश चौधरी को एसआईएस अनुसंभाग में लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें