शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2016

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, खेत में इस तरह बंधी मिली

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, खेत में इस तरह बंधी मिली
पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, खेत में इस तरह बंधी मिली

तरनतारन।पंजाब में पति की ओर से दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को बंदी बनाकर बेइज्जत करने पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 अक्टूबर की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन जो बयान उनके द्वारा दिए गए हैं उसके अाधार पर कार्रवाई नहीं हुई है। तेजाब डालने की कोशिश की गई...

- पुलिस ने मौके से उसके पति और कुछ लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि पुलिस आरोपियों को फरार बता रही है।

- गौरतलब है कि थाना सदर पुलिस ने 25 अक्टूबर 2016 को महिला के पति सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था।

- महिला अनुसार उसे कथित तौर पर जान से मारने और उस पर तेजाब डालने की कोशिश की गई थी। जिसकी धाराओं को पुलिस ने पर्चे में शामिल नहीं किया।

- पीड़िता हरविंदर कौर निवासी तरनतारन ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले अंग्रेज सिंह निवासी डियाल राजपूतां के साथ हुई थी।

- शादी के बाद उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हुई। इसके बाद पति अंग्रेज सिंह के साथ झगड़ा रहने लगा। मामला अदालत तक पहुंच गया।

- जिसके बाद अदालत ने उसके पति को खर्चा भरने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन पति अंग्रेज सिंह उसे खर्चा नहीं दे रहा था, जो जमा होकर डेढ़ लाख रुपए की राशि बन गई।

- उक्त खर्चे को देने के लिए पीड़िता ने कई बार अपने पति से गुहार लगाई थी।

- पति की ओर से अंगूठा दिखाने के बाद गत दिनों उनका तकरार भी हुआ और मामला थाने तक भी पहुंच गया।

- पुलिस की ओर से दोनों पार्टियों में रजामंदी करवाने की कोशिश की लेकिन रजामंदी नहीं हो पाई।

खेतों में रस्सियों से बांध कर पत्नी को बंदी बनाया

- इसी बात से खफा अंग्रेज सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गांव के खेतों में रस्सियों से बांध कर उसे बंदी बना लिया।

- इसके बाद उसके साथ आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए उसे जलील किया और उसके साथ मारपीट भी की।

- इतना नहीं आरोपियों ने उस पर तेजाब डालने के साथ उसकी बाजू की नस काट कर हत्या करने की कोशिश भी की।

- घटना की सूचना उसके परिवार को मिलने के बाद वह पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।

- जहां पुलिस ने आरोपियों से उसे मुक्त करवाया और पुलिस ने मौके पर उसके पति के साथ साथ कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।

- पीड़ित महिला व उसके परिजनों ने पुलिस पर धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास मौके का वीडियो व फोटो है।

- जिसमें पीड़ित को किस तरह से बांधा गया है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

- पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज नहीं किया गया।

- जो बयान उसने पुलिस को दिए हैं उसके अाधार पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें