बुधवार, 19 अक्तूबर 2016

बाड़मेरसतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक



बाड़मेरसतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक
बाड़मेर, 19 अक्टूबर। प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने और उस पर नियंत्रण के लिए सभी हितधारकों को सहभागी बनाने के लिए 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2016 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इस सप्ताह की थीम-सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आमजन की सहभागिता रखी गयी है।

केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी परिपत्र की अनुपालना में राज्य में इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पैम्पलेट, पर्चे आदि वितरित कर भ्रष्टाचार निरोधी उपायों एवं निवारक सतर्कता गतिविधियों की जानकारी देने के साथ सतर्कता संबंधी मुद्दों, प्रणालीगत सुधार और अच्छी प्रथाओं के परिपालन के संबंध में पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रकों के विशेष अंकों का प्रकाशन करवाया जाएगा। इसी तरह संगठन की नीतियों एवं प्रतिक्रियाओं और निरोधक सतर्कता उपायों के बारे में संगठन के कार्मिकों एवं अन्य हितधारकों की कार्यशालाएं एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार निरोधक मुद्दों के सम्बन्ध में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए वाद-विवाद, प्रश्नोतरी आदि का आयोजन किया जाएगा। संगठन की वेबसाइट के माध्यम से कर्मचारियों एवं उपभोक्ता संबंधित सूचना और शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आमजन को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक सम्पर्क स्थलों जैसे बैंक की शाखाओं, पैट्रोल पम्प, रेल्वे स्टेशन आदि पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि लगाये जाएंगे। संगठन के मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्राहक शिकायत निवारण कैम्पों तथा शैक्षिक संस्थाओं में वाद-विवाद प्रतियोतिगताओं, संभाषण, निम्बन्ध, लेखन, कार्टून, पोस्टर लेखन आदि का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायतों में नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी परिपत्र के निर्देशानुसार समस्त मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक निगमों और संस्थाओं के समस्त जनसेवकों द्वारा 31 अक्टूबर, 2016 को प्रातः 11 बजे प्रतिज्ञा के पाठन से सतर्कता जागरूकता सप्ताह को प्रारंभ किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें