मंगलवार, 20 सितंबर 2016

निःशुल्क दवा योजना से मिले सबको लाभ - जिला कलक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश



अजमेर राज्य पाल श्री कल्याण सिंह का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर 20 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह बुधवार 21 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे अजमेर पहुंचेंगे तथा सायं 7 बजे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के आयोजन आॅक्टेव में भाग लेंगे।

श्री सिंह बुधवार को दोपहर एक बजे जयपुर से रवाना होकर 3 बजे अजमेर पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रूकेंगे। इसके पश्चात सायं 7 बजे आक्टेव उत्सव में भाग लेकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे गुरूवार को प्रातः 11 बजे जयुपर के लिए प्रस्थान करेंगे।




विश्व शान्ति के लिए किया केन्डल मार्च

विश्व शान्ति के लिए की प्रार्थना

अजमेर 20 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान एवं सर्व धर्म मैत्राी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सेन्ट मैरी काॅनवेन्ट स्कूल में विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा विश्व शान्ति के लिए केन्डल मार्च निकालकर प्रार्थना की।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र समन्वयक भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि प्रार्थना के दौरान इस विचार के साथ बैठा जाए कि पूरे संसार के सभी भाई-बहनों के हृदय प्रेम और श्रद्धा से भरते जा रहे है और उनके अन्दर वास्तविक आस्था दृढ़तर होती जा रही है। सभी भाई बहन, सही सोच, सही समझ और जीवन के प्रति ईमानदार दृष्टिकोण विकसित कर रहे है।

सेन्ट एंसलम विद्यालय के फादर काॅसमो शेखावत ने कहा कि हर एक को शान्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। जिससे दुनिया में फैली अशान्ति दूर हो सके। इसके लिए हम सब को एक साथ होकर विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना में शामिल होना चाहिए। सेन्ट मैरी काॅनवेंट स्कूल की सिस्टर यवटे ने कहा कि शान्ति स्थापना के लिए हम सबको एक साथ प्रयास करने चाहिए।

सरदार दिलीप सिंह ने कहा कि विश्व में शान्ति सब धर्मों के द्वारा आपस में मिलकर एक साथ प्रार्थना करने से ही आ सकती है। गंज स्थित सन्यास आश्रम के शिव ज्योति ने कहा कि विश्व शान्ति के लिए विचारों की सार्थकता एवं समन्वय के लिए प्रार्थना आवश्यक है। मानव में उत्पन्न मानसिक वैमनस्यता के कारण आशान्ति उत्पन्न होती है। जिसे प्रार्थना के द्वारा दूर किया जा सकता है। इसी प्रकार जोगिन्दर सिंह दुआ ने कहा कि हार्टफुलनेस पद्धति कि साथ विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना में सभी को शामिल होना चाहिए।

इस अवसर पर सर्व धर्म मैत्राी संगठन के अध्यक्ष प्रकाश जैन, एडवोकेट अजीत कुमार दुआ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




निःशुल्क दवा योजना से मिले सबको लाभ - जिला कलक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश


अजमेर 20 सितम्बर। मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा योजना का लाभ प्रत्येक बीमार व्यक्ति दिया जाना चाहिए। येाजना के अन्तर्गत अत्यावश्यक दवाओं की अनवरत आपूर्ति की जानी चाहिए। सामान्य बीमारियों में काम आने वाली दवाओं को अधिक मात्रा में अस्पतालों को उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। चिकित्सा विेभाग के चिकित्सकों एवं अधिकारियों को पर्याप्त माॅनिटरिंग करके दवाओं की उपलब्घता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ये निर्देश जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पात्रा परिवारों तक पहुंचाने के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को विशेष प्रयास करने चाहिए। चिकित्सकों द्वारा बुक किए गए पैकेजेज की साप्ताहिक समीक्षा व्यक्तिशः करने के निर्देश प्रदान किए। निर्धारित संख्या से कम मात्रा में येाजना का लाभ पात्रा व्यक्तियों को दिलवाने में रूचि नहीं लेने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के.सोनी को ब्यावर राजकीय चिकित्सालय में डायलेसिस की सुविधा आरम्भ करने के लिए योजना बनाने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों की स्वच्छता के लिए आंवटित राशि को पुनः लौटाने वाले संस्थानों के वित्तीय कार्यों की जांच करवायी जाएगी। ई-उपकरण साॅफ्टवेयर में इंस्टोलेशन पेंडिंग उपकरणों की प्रवष्टियां आवश्यक रूप से की जानी चाहिए। मौसमी बीमारियों के समय रहते निदान के लिए जिले में स्लाईड कलेक्शन पर्याप्त मात्रा में किया जाना चाहिए। संदिग्ध मरीजों के स्फूटम परीक्षण को सुव्यवस्थ्ति करने के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण जल्द आयोजित किया जाए।

श्री गोयल ने कहा कि जिले में संचालित 108 एम्बूलेंस के मध्य आपसी समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। समस्त एम्बूलेंस में आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कोटपा एक्ट के अन्तर्गत तम्बाकू सामग्री विक्रय करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले तथा विज्ञापन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण बनाकर जुर्माना वसूला जाना चाहिए। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना समस्त सौनोग्राफी केन्द्रों द्वारा की जानी चाहिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सोनी ने अवगत कराया कि जिले में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 करोड़ 11 लाख 37 हजार 633 की राशि के कुल 23 हजार 775 पैकेज बुक किए गए। इसमें राजकीय चिकित्सालयों द्वारा 8 करोड़ 28 लाख एक हजार 976 रूपयो के 21 हजार 481 तथा निजी चिकित्सालयों द्वारा एक करोड़ 83 लाख 35 हजार 657 रूपयों के 2 हजार 294 पैकेज बुक किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अबु सूफियान चैहान, उप मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लाल थदानी, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राम लाल चैधरी सहित जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।




अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस पर ह¨गी शान्ति के लिए प्रार्थना

अजमेर 20 सितम्बर। संयुक्त राष्ट्र संघ की सहय¨गी हार्टफुलनेस संस्थान तथा स्थानीय सर्वधर्म मैत्राी संघ के संयुक्त तत्वावधान म­ अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस 21 सितम्बर के अवसर पर सूचना केन्द्र म­ विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र समन्वयक भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ सूचना विभाग की सहय¨गी संस्था के रूप म­ हार्टफुलनेस द्वारा विश्व स्तर पर शान्ति के लिए प्रार्थना का आय¨जन किया जा रहा है। यह प्रार्थना हम अपने घर बैठे , अकेले अथवा परिवार या पड़¨सिय¨ं के साथ या अपनी अपनी संस्थाओं म­ किसी भी समय की जा सकती है।

शहर के स्तर पर यह सामुहिक रूप से भी 21 सितम्बर क¨ सायं 5 से 7 बजे तक की जाएगी।

इसम­ प्रार्थना व्यक्तिगत शान्ति विश्व शान्ति के लिए य¨गदान प्रदान करती है की थीम पर आय¨जित ह¨गी।

इसम­ जिले के समस्त नागरिक अपनी आस्था एवं विश्वास के अनुसार सामुहिक प्रार्थना म­ भाग ले सकते है। बाहरी शान्ति की प्राप्ति आन्तरिक शान्ति से ही की जा सकती है। और इस तरह यह प्राथना व ध्यान विश्व म­ प्रेम भक्ति और भाईचारे का संचार करेगी ।

सर्वधर्म मैत्राी संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि विश्व शान्ति के लिए कार्यरत समस्त व्यक्तिय¨ं एवं संस्थाओं क¨ एक साथ आकर प्रार्थना करनी चाहिए। समस्त धा£मक आस्थाओं के द्वारा एक साथ प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचरण ह¨गा तथा विश्व म­ शान्ति स्थापित ह¨गी।

इस तरह कर­ प्रार्थना

श्री शर्मा के अनुसार हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा समस्त विश्व म­ शान्ति के लिए र्सावभ©मिक प्रार्थना

करने का आव्हान किया गया है। इस प्रार्थना म­ समस्त नागरिक अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस 21 सितंबर क¨ व्यक्तिगत अथवा सामुहिक रूप से घर, कार्यालय अथवा कह° भी बैठ सकते है।

प्रार्थना के द©रान इस विचार के साथ बैठा जाए कि पूरे संसार के सभी भाई-बहन¨ं के हृदय प्रेम और भक्ति से भरते जा रहे है और उनके अन्दर वास्तविक आस्था दृढ़तर ह¨ती जा रही है।

सभी भाई बहन, सही स¨च, सही समझ और जीवन के प्रति ईमानदार दृष्टिक¨ण विकसित कर रहे है। इसे करने से विलक्षण अनुभव ह¨ंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें