गुरुवार, 22 सितंबर 2016

बाड़मेर।नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण के लिए सकारात्मक पहलः राजीव ठाकुर



बाड़मेर।नीम महोत्सव पर्यावरण सरंक्षण के लिए सकारात्मक पहलः राजीव ठाकुर



बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिके ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा वन विभाग और मनरेगा के साथ नीम महोत्सव के तहत गुरुवार को प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य,उप वन सरंक्षक लक्ष्मण लाल की अध्यक्षता,और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश दाधीच और ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ के विशिष्ठ आतिथ्य में स्थानीय सर्किट हाउस में नीम के पोधे लगाए गए। इससे पहले ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़,संजय शर्मा और अमित बोहरा द्वारा सचिव का साफा और मालाए पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयोजक चन्दन सिंह भाटी,महेश पनपालिया,रमेश सिंह इंदा,रमेश कड़वासरा,रणवीर सिंह भादू,मदन बारूपाल,आदिल भाई,छगन सिंह चौहान,हाकम सिंह भाटी,जसपाल सिंह डाभी,मदन सिंह सिसोदिया,सहित रेंजर धीराराम, अधिशाषी अभियंता बाबूलाल सेठिया,विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी,राम कुमार गोयल,तनेराज सिंह,नरेश माली भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि मरुस्थलीय क्षेत्र के लिए ग्रुप फॉर पीपुल्स का नीम महोत्सव का कॉन्सेप्ट बहुत उपयोगी हैं।।नीम का सर्वयाल बहुत अच्छा हैं।औषधीय पौधा होने के कारन इसकी उपयोगिता और भी बेहतर हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप को नीम महोत्सव के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा।उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रो में सीमा सुरक्षा बल के साथ नीम लगाने की योजना की जानकारी देने पर उन्होंने कहा की यह जिले के लिए बेहतर प्रयास हैं।हमारा विभाग इसमें सहयोग करेगा।।उन्होंने कहा की पोधे लगने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।उन्होंने वृद्धि स्तर पर पौधरोपण की बात कही।उप वन सरंक्षक लक्ष्मण लाल ने कहा की ग्रुप ने नीम महोत्सव के जरिये जिले में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अच्छा काम किया।नीम के पोधो की मांग बढ़ना इसी का परिणाम हैं।इस सीजन में वन विभाह नीम के अतिरिक्त पोधे तैयार करेगा।।ग्रुप द्वारा निरन्तर नीम के पोधे लगाये जा रहे हैं बेहतर प्रयास हैं।।अतिरिक्त जिला कर्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने कहा को ग्रुप पर्यावरण सरंक्षण को लेकर दोनों जिलो में अच्छा प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने इसे लगातार करते रहने का सुझाव दिया साथ ही पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।।संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने प्रभारी सचिव राजीव ठाकुर को ग्रुप द्वारा कराये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।सरहद पर किये गए कार्यो पर उन्होंने खुशी जताई।।अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप सदस्यों की सकारात्मक सोच के चलते लगातार सेवा कार्यो को अंजाम दिया जा रहा हैं। समाज के प्रति ग्रुप अपना दायित्व निभाने को कत्तिबद्ध हैं। ग्रुप द्वारा सर्किट हाउस में बड़ का पौधा भी लगाया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें