शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

बंद कमरे में इस पत्नी की करतूत जान दंग रह जाएंगे आप


बंद कमरे में इस पत्नी की करतूत जान दंग रह जाएंगे आप


अमृतसर  थाना सी-डवीजन के इलाके जय सिंह चौक गली कुच्चा काहन सिंह में जसविन्द्र सिंह उर्फ रोमी के हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आज पत्रकारों से ए.डी.सी.पी. हरविन्द्र सिंह व ए.सी.पी. प्रभजोत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच में सामने आया है कि जसविन्द्र सिंह की पत्नि परविन्द्र कौर ने अपने आशिक अमरजीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल किया है।

अधिकारियों ने बताया कि परविन्द्र कौर को गिरफ्तार करने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसके अमरजीत सिंह उर्फ रोबट निवासी गली मसीत वाली चौक चबूतरा के साथ अवैध संबंध थे इसलिए जसविन्द्र को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसने सारी साजिश रची। परविन्द्र कौर ने खुलासा किया है कि 28 अगस्त के दिन जब जसविन्द्र घर आया तो उसकी कोल्ड ड्रिंक में उसने नशीली गोलियां डाल दीं और सोने के बाद उसको करंट से मारने का प्रयास किया लेकिन वह करंट लगने से मरा नहीं और जाग गया।

इसके बाद उसने जसविन्द्र के गले की नसों को काट उसे मार दिया। यह भी खुलासा हुआ है कि जसविन्द्र ने एक बीमा भी किया हुआ था जिसकी नॉमिनी परविन्द्र कौर थी, परविन्द्र व उसका आशिक बीमे की रकम को भी हड़पना चाहते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें