रविवार, 25 सितंबर 2016

मंगेतर को छोड़ विवाहित जेठ से ही दिल लगा बैठी ये लड़की, फिर यूं हई मौतें

बाड़मेर मंगेतर को छोड़ विवाहित जेठ से ही दिल लगा बैठी ये लड़की, फिर यूं हई मौतें
sister in law, love making, crime, postmortem, autopsy

बायतू (बाड़मेर)। बाड़मेर के गिड़ा थाना क्षेत्र के संतरा में एक प्रेमी जोड़े ने टांके (पानी की टंकी) में कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं वहीं प्रेमिका महज 17 साल की थी। प्रेमिका युवक के छोटे भाई की मंगेतर थी। जानिए क्या है मामला .....

- बाड़मेर में बायतू के गोमाराम का परिवार रहता है।

- सोमाराम का बेटा ईश्वर लाल (30) शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। एक ढाई साल व एक पांच साल का है।

- ईश्वर के छोटे भाई जितेंद्र की नाराड़ूं की रहने वाली मोहनलाल की 17 साल की बेटी से मंगनी हो गई थी।

- छोटे भाई की मंगेतर से ईश्वर के प्रेम संबंध हो गए।

- दोनों को लगा कि दोनों के परिवार उनका प्रेम संबंध स्वीकार नहीं करने वाला है।

- इस पर दोनों शनिवार को सम्तरा पंचायत के झुंड राजस्व गांव में मिले।

सुसाइड नोट लिख टंकी में उतर गए

- दोनों किसान मकनाराम के खेत में पहुंचे। खेत में बने टांके पर दोनों ने एक सुसाइड नोट लिखा।

- इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन, पर्स, चप्पलें उतारीं और टांके में कूद गए।

- दोनों के परिवार रातभर उनकी तलाश करते रहे।

- नहीं मिलने पर परिवारों ने पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कराई।

खेत की मालकिन को लगा पता

- खेत के मालिक मकनाराम की पत्नी दोपहर में बकरियों को पानी पिलाने टांके पर लाई।

- उसने वहां मोबाइल, सुसाइड नोट, बटुए और चप्पलें देखीं तो उसके होश उड़ गए।

- वह वहां से चिल्लाती हुई भागी। इस पर खेत में काम कर रहे लोग वहां आए।

- उन्होंने टांके में देखा तो उसमें दो शव तैर रहे थे।

- थोड़ी ही देर में पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने शवों को बायतू मोर्चरी में भिजवाया।

- लोगों ने शव देखकर दोनों की पहचान कर ली।




हमें नहीं मालूम कब दोनों में प्यार हो गया

- दोनों के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम की दोनों में कब प्यार हो गया।

- परिजनों के अनुसार ईश्वर अहमदाबाद में मजदूरी करता है जबकि लड़की जयपुर में पढ़ती है।

- इस पर परिवारों को यह समझ नहीं आ रहा कि दोनों कब मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें