मंगलवार, 23 अगस्त 2016

लड़की को घर से भगाकर ले गया था ये लड़का, घरवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा

लड़की को घर से भगाकर ले गया था ये लड़का, घरवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा
Alt Tag

डूंगरपुर।राजस्थान के सीमलवाड़ा में कुछ लोगों ने लड़के को रातभर पेड़ से बांधकर रखा और उसकी जमकर पिटाई की। सुबह जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसआई ने बंधक लड़के को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जानें क्या है पूरा मामला...

- सीमलवाड़ा का रहने वाला लड़का महेंद्र विहात चार महीने पहले शंकर रोत की बेटी को घर से भगाकर ले गया था।

- इस घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी और उसने सामाजिक स्तर पर समझाइश कर महेंद्र को लड़की उसके पिता शंकर के हवाले करने को कहा।

- अपनी बेटी को भगा ले जाने की वारदात से नाराज परिवार महेंद्र से रंजिश रखे हुए था।

- जब रविवार रात को महेंद्र विहात अपने किसी रिश्तेदार के घर बाइक लेकर जा रहा था तो रास्ते में ही लड़की के पिता शंकर रोत ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की।

- मारपीट के बाद महेंद्र को पेड़ से बांध दिया, फिर मारपीट की।

- जब पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो महेंद्र को वहां से छुड़वाया गया और उसकी हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया।

- इस मामले में महेंद्र ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें