शनिवार, 30 जुलाई 2016

जालोर नाली में आग जलते देख दुकानदार रह गए हक्के बक्के



जालोर नाली में आग जलते देख दुकानदार रह गए हक्के बक्के


शहर के अस्पताल रोड पर स्थित एसआर पेट्रोल पम्प से हरिदेव जोशी सर्किल तक एक ओर नाली में शनिवार सुबह करीब 11 बजे यकायक आग लग गई। बहती नाली में आग जलते देख दुकानदार भी हक्के बक्के रह गए।

आग धीरे-धीरे बढ़ी तो दुकानें भी इसकी चपेट में आने लगी। जिसके बाद दुकानदारों ने भी एक एक कर शटर गिरा दिए। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से पेट्रोल लीकेज होकर नाली में बहने लगा और अचानक नाली में आग धधकना शुरू हो गई। इस बीच पंप पर लगे कार्मिकों ने फुर्ती दिखाते हुए नाली में अग्निशम यंत्र से फोम और केमिकल बहाना शुरू कर दिया।

काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, हादसे के करीब आधा घंटे बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसका लोगों ने भी जमकर विरोध जताया।

लोगों ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि आबादी क्षेत्र से पेट्रोल पम्प दूर होना चाहिए। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। पेट्रोल पंप के ठीक पास ही आग धधकने से लोग तरह-तरह के कयास लगातेे नजर आए। हालांकि आग लगने के बाद कोई जनहानी नहीं हुई, लेकिन थोड़ी सी देरी बड़े हादसे को बुलावा दे सकती थी। बाद में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पेट्रोल पम्प सील कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें