शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

चूरू.पत्नी ने थामा किसी और का हाथ तो गुस्साए दामाद ने अपनी सास की चाकू मारकर हत्या कर दी


चूरू.पत्नी ने थामा किसी और का हाथ तो गुस्साए दामाद ने अपनी सास की चाकू मारकर हत्या कर दी

चूरू. दूधवाखारा थानान्तर्गत गांव जैसे का बास में गुरुवार शाम एक दामाद ने अपनी सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दामाद ने खुद पर भी चाकू से हमला कर लहूलुहान हो गया। परिजनों ने 108 की सहायता से दोनों को राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल पहुंचाया। दामाद को हिरासत में ले लिया है।

मृतका के पुत्र पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सुनीता पुत्री लक्ष्मणराम शर्मा की शादी 16 वर्ष पूर्व तातीजा निवासी फूलचंद शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद फूलचंद उससे मारपीट करता था। इसलिए गत छह वर्ष पूर्व सुनीता उसे छोड़कर आ गई।

परिजनों ने बिना तलाक लिए उसकी शादी नौ माह पूर्व श्रीगंगानगर कर दी थी। इससे फूलचंद गत काफी दिनों से आक्रोशित हो रहा था। गुरुवार की शाम परिवार के लोग खेत गए हुए थे।

शाम करीब साढ़े चार बजे फूलचंद आया और बेग से चाकू निकालकर मेरी मां शुभकरता देवी (50) पर हमला कर दिया और अपने ऊपर भी चाकू से वार कर लिए।
108 से दोनों को राजकीय भरतीया अस्पताल लाया गया। रास्ते में शुभकरता देवी की मौत हो गई और फूलचंद घायल हो गया। अस्पताल पहुंची दूधवाखारा पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

सुनीता के तीन बच्चे हैं। एक बच्चा फूलचंद के पास रहता और दो बच्चे सुनीता के साथ रहते हैं। सुनीता को देर रात तक घटना के बारे में नहीं बताया गया था।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सास को चाकू मारने वाला दामाद भी घायल है। उसका उपचार करवाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।- जितेंद्र स्वामी, दूधवाखारा थानाधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें