शनिवार, 23 जुलाई 2016

बाड़मेर। अज्ञात हमलावरों ने मार-मारकर एक वकील को अधमरा

बाड़मेर। अज्ञात हमलावरों ने मार-मारकर एक वकील को अधमरा



बाड़मेर। शहर के भीड़ भरे राय कॉलोनी चौराहे पर शनिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने मार-मारकर एक वकील को अधमरा कर दिया। गंभीर घायल वकील को नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वकील अपने घर से कोर्ट जा रहा था।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एडवोकेट सज्जनसिंह भाटी कार में सवार होकर अपने घर से राय कॉलोनी चौराहे तक पहुंचा ही था कि सामने से आए एक वाहन ने एडवोकेट की गाड़ी ने टक्कर मारी। पीछे चल रहे वाहन ने भी यही किया। इन दोनों में से उतरे आठ-दस अज्ञात हमलावरों ने वकील की कार पर लाठियों से हमला बोल दिया। कार को क्षतिग्रस्त कर इन्होंने वकील पर प्रहार शुरू किए। उसे मार-मारकर अधमरा करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


इसके बाद आस-पास के लोगों ने वकील को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। यहां पर सज्जनसिंह को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गौरतलब है कि एडवोकेट सज्जनसिंह भाटी पिछले कई वर्र्षों से आरटीआई के जरिए कई सूचनाएं मांगते रहे हैं। 



उनकी ओर से विभिन्न लोगों के खिलाफ न्यायालय के जरिए कई मामले पुलिस थानों में भिजवाए जाते रहे हैं। कई मामले पुलिसकर्मियों के भी खिलाफ है। सोशल मीडिया पर यह वकील सक्रिय है। इधर इस घटनाक्रम के बाद पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें