शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

डूंगरपुर पुलिस को चोरों की खुली चेतावनी : एडीजी की ससुराल में बोला धावा

डूंगरपुर पुलिस को चोरों की खुली चेतावनी : एडीजी की ससुराल में बोला धावा
डूंगरपुर पुलिस को चोरों की खुली चेतावनी : एडीजी की ससुराल में बोला धावा

डूंगरपुर. शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की नाकामी को साबित कर दिया है। इस बार चोरों ने प्रदेश के एडीजी की ससुराल में चोरी कर मानो पुलिस को खुली चेतावनी दे डाली है। लंबे समय से पुलिस की ढिलाई के कारण जिले में चोरी की वारदात बढती जा रही है। पुलिस की ठोस कार्रवाई के अभाव में जिले में कई बड़ी चेारियां हो चुकी है। लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकामयाब रही है।

गौरतलब है कि राजकीय देवेंद्र बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट निवासरत इतिहासविद् महेश पुरोहित के निवास से बदमाश लोहे की संदूक के ताले व नकुचे तोड़ अंदर रखी एक छोटी संदूक से करीब ढाई किलो वजनी चांदी के आभूषण चुरा ले गए। वारदात की इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महेश पुरोहित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हेमन्त पुरोहित के ससुर हंै।

जानकारी के अनुसार इतिहासविद् महेश पुरोहित विगत अस्वस्थ होने पर जयपुर में उपचार कराने के बाद 20 दिन पूर्व ही घर लौटे थे। शुक्रवार को वह लोकाचार में शरीक होने उदयपुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने दोपहर में अपने कपड़े निकालने लोहे की संदूक पर पड़े सामान को हटाया। वह संदूक खोलने जा रही थी कि ताला गायब व नकुचा टूटा पाया। संदूक के अंदर रखी छोटी संदूक में करीब ढाई किलो वजन के चांदी के आभूषण नदारद थे। छोटी संदूक नहीं मिलने पर उनकी रूलाई फूट पड़ी।




परिजनों से जानकारी मिलने पर पुरोहित भी वापस घर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक माधोसिंह सोढ़ा, कोतवाली थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह, एएसआई महेन्द्रसिंह मय जाब्ता पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने घर पर काम करने आने वाले लोगों तथा कमरे में आने-जाने वाले लोगों आदि के बारे में भी पूछताछ की। पुलिस ने मकरंद पुरोहित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें