शनिवार, 30 जुलाई 2016

अलवर.गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा, रोना है तो घर में रोएं बाहर रोने से क्या फायदा



अलवर.गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा, रोना है तो घर में रोएं बाहर रोने से क्या फायदा
प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कोई पार्टी तब तक सत्ता में रहती है। जब तक उसका कार्यकर्ता खुश रहता है। भाजपा के साथ भी यही है। भाजपा को अगर कोई हराएगा, तो वह है कार्यकर्ता। इसके अलावा भाजपा को कोई नहीं हरा सकता।




शनिवार को भाजपा के जिला स्तरीय बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन में कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता के कहने पर ट्रांसफर नहीं हुआ तो वह चौराहे पर शुरू हो जाता है। कार्यकर्ता को कुछ रोना है तो वह घर में रोए। जो कहना है घर में कहे। बाहर रोने से क्या फायदा। कटारिया ने कहा कि राज होने के बाद भी जरूरी नहीं कि कार्यकर्ताओं के सभी कार्य हो।







कई बार कुछ कार्य नहीं हो पाते, इसके लिए कार्यकर्ता को मन छोटा नहीं करना चाहिए।

कार्यकर्ताओं के मन की टोह लेने के लिए सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचा समाधान निकाला जाएगा।




कांग्रेस की थाली में कुछ नहीं

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की थाली में कुछ नहीं है, फिर भी वे अपना माल बखूबी पेश करते हैं और हम अपना सोना भी नहीं बेच पा रहे हैं। हमारा सेल्समैन ठीक ढंग से अपनी बात नहीं रखता। इसलिए हमें घाटा लगता है।




उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा चुनाव से पहले लोग आते हैं और अपनी दुकान सजाते हैं, लेकिन हमने एेसा नहीं किया। इतना अच्छा काम करने के बाद भी चुनावों में हमें निराशा हाथ क्यों लगती है। इसे समझने व दूर करने के लिए हम यहां आए हैं।




हम कुर्सी चाटने वाले लोग नहीं

कटारिया ने कहा कि हम राज की कुर्सी चाटने वाली कठपुतली नहीं हैं। मनमोहन कठपुतली नाच के कारण कुछ नहीं कर पाए। वे जब विदेश दौरे पर जाते थे तो उन्हें लेने छोटा-मोटा मंत्री आता था। अब ओबामा खुद आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एेसी पार्टी है, जिसमें चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। बाकी तो बड़ी मां की कोख से पैदा होने वाला देश का प्रधानमंत्री होता है।




सम्मेलन को केन्द्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, मोटर गैराज मंत्री जीतमल खांट, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल आदि ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें