गुरुवार, 21 जुलाई 2016

नई दिल्ली।सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड में 63 साल के शख्स के घर से बरामद हुई रशियन गर्ल

नई दिल्ली।सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड में 63 साल के शख्स के घर से बरामद हुई रशियन गर्लसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड में 63 साल के शख्स के घर से बरामद हुई रशियन गर्ल
दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग एन्क्लेव में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 63 साल के पीएन सान्याल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सान्याल इस काम में विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल करता था।


2 जुलाई को मिली टीप (खबर) के बाद आयकर विभाग ने आरोपी के घर रेड मारी जिसमें एक रूसी लड़की मिली थी। सान्याल जालसाजी के मामले में भी शामिल है। उसके घर से सांसदों के लेटर हैड मिले हैं। जांच आगे बढ़ी तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि सान्‍याल खुद को सांसद बताकर सरकारी दफ्तरों में फोन कर अपना काम करवाता था। मामला जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। सान्याल एक्सपोर्ट इंर्पोट का बिजनेस भी करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें