रविवार, 24 जुलाई 2016

गुड़गांव की इन 5 जगहों पर हो सकती है भूतों से मुलाकात, होती हैं रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं

गुड़गांव की इन 5 जगहों पर हो सकती है भूतों से मुलाकात, होती हैं रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं
गुड़गांव की इन 5 जगहों पर हो सकती है भूतों से मुलाकात, होती हैं रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं

नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी सर्कल पर स्थित गुड़गांव कॉल सेंटर का केंद्र माना जाता है लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां कुछ ऐसी भूतिया जगहें भी हैं जो आपको रोंगटे खड़े कर सकती हैं।


आज हम आपको गुड़गांव के 5 ऐसे डरावने स्थानों के बारे में बताएंगे, जिसे गुड़गांव के लोगों के अनुभवों पर आधारित हैं। इन लोगों की मानें तो इन स्थानों से जुड़े उनके अनुभव बेहद ही खतरनाक हैं।


सेक्टर 9, द्वारिका

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर अलौकिक शक्तियां वास करती हैं लेकिन गुड़गांव में एक स्थान ऐसा यह भी है जहां के पीपल के पेड़ पर एक दुष्ट आत्मा वास करती है। सेक्टर 9, द्वारका और अंधेरिया मोड़ के पीपल के पेड़ के नीचे सफ़ेद कपड़ों में एक महिला को देखा जाता है।


कॉल सेंटर में काम करने वाले लोग बाताते हैं कि जब वे गुड़गांव से रात के समय इस रास्ते से घर जा रहे होते हैं तो कोई उन्हें पीछे से धक्का देता है और थप्पड़ मारता है।

अशोक विहार फ्लाईओवर

लोग बताते है कि इस फ्लाईओवर पर 1 से 4 बजे के बीच सफ़ेद कपड़ों में एक महिला भड़कती है। अगर आप यहां से 1 से 4 के बीच गुजरते है तो कृपया यहां और आस-पास रुकने की भूल न करें, भले ही आपको किसी से रास्ता ही क्यों न पूछना हो।

जो लोग उससे रास्ता पूछने के लिए रुके वो उस रात के बाद नहीं मिले। फ्लाईओवर पर इस महिला का इतना आंतक है कि कोई भी रात के समय वहां रुकने कि भूल नहीं करता।

बीपीओ गुड़गांव

गुड़गांव में स्थित इस भूतिया कॉल सेंटर में एक मृत लड़की 'रोज़' का साया मंडराता है। बी.पी.ओ. के कर्मचारी और प्रबंधक ये जानते हैं कि यहां मृत लड़की कि आत्मा भटकती है लेकिन वे इस बात को अपने दिल में ही रखते हैं।


एक कब्रिस्तान के ऊपर बनाया गया था, हर कोई इस सच्चाई से वाकिफ़ है। यहां के कर्मचारियों ने कई अजीबो-गरीब अनुभवों को सहा है। इन्ही सबूतों के आधार पर Saffron गुड़गांव की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है।


सेक्टर 7, गुड़गांव

इस अपार्टमेंट में रात के अंधेरे में कुछ अजीब घटनाएं घटती हैं। यहां रह रहे लोगों का दावा है कि कोई वॉशरूम में शावर ले रहा होता है और जब वह दरवाज़ा बंद करना भूल जाता है तो उन्हें वाशरूम का दरवाज़ा बंद करने का निर्देश देता है।


जो लोग इस अपार्टमेंट की सच्चाई जानने के बाद भी यहां से नहीं गए हैं उन्हें आज भी यहां इस तरह कि घटनाओं से रूबरू होना पड़ता है। स्थानीय लोग अपार्टमेंट से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि इस अपार्टमेंट के बाथरूम में एक आदमी को बेरहमी से मारा गया था।

महरौली रोड

गुड़गांव और महरौली के बीच स्थित ये रोड सबसे भूतिया जगहों में से एक है। इस रोड पर रात के समय जो टैक्सी ड्राइवर बी.पी.ओ. के कर्मचारियों को यहां छोड़ते और लेकर जाते हैं उन्होंने कर्मचारियों को बताया है कि सफ़ेद साड़ी में एक महिला उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ती है।



उसकी जीभ छाती तक लटकी होती है और आंखे बाहर निकली होती हैं। जिसे देखकर कोई भी इंसान डर जाएगा। कहा जाता है कि ये महिला 4 साल पहले इसी जगह एक रोड एक्सिडेंट में मर गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें