रविवार, 26 जून 2016

बेंगलुरु।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को महिला ने सरेआम किया KISS

बेंगलुरु।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को महिला ने सरेआम किया KISS
कोरबा समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ रविवार को अजीब वाक्या हुआ। पुरस्कार वितरण के दौरान एक महिला इतनी उत्साहित हो गई कि उन्होंने सिद्धारमैया के गाल पर चुंबन दे दिया और वहां से गायब हो गई। सिद्धारमैया अचानक हुए इस वाक्ये से घबरा गए। हालांकि महिला ने बाद में साफ किया कि सिद्धारमैया उनके पिता तुल्य हैं।


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को महिला ने सरेआम किया KISS


घटना दोपहर को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में हुई। यहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोरबा समाज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान पुरस्कार लेने आई तालुक पंचायत सदस्य गिरिजा श्रीनिवास नाम की महिला पुरस्कार लेने के बाद इतनी उत्साहित हो गई कि उन्होंने सिद्धारमैया के चुंबन ले लिया। गिरिजा का संबंध मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र वरुणा से है जो कि मैसूर का हिस्सा है।

सिद्धारमैया पिता समान

इस घटना के बाद गिरिजा ने बताया कि वह भी कोरबा समाज से है जिससे मुख्यमंत्री आते हैं। सिद्धारमैया को इतने नजदीक से देखकर वह इतनी उत्साहित हो गई कि उसने उनका चुम्बन ले लिया। महिला ने सफाई भी दी की यह चुंबन उसने अपने पिता सामान मुख्यमंत्री का किया और इसके दूसरे मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें