गुरुवार, 30 जून 2016

बेटों को था मां के कैरेक्टर पर शक, कत्ल कर पिता को बोले- मम्मी को मार डाला

बेटों को था मां के कैरेक्टर पर शक, कत्ल कर पिता को बोले- मम्मी को मार डाला


लुधियाना/जगराओं।पंजाब के लुधियाना जिले में आने वाले जगराओं गांव में मां के कैरेक्टर पर शक के चलते मंगलवार देर रात दो बेटों ने तेजधार हथियारों से अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पिछले तीन साल से उनके घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार रात को भी झगड़ा हुआ तो गुस्से में दोनों बेटों ने आधी रात को ही मां को मौत के घाट उतार दिया। फिर आधी रात अपने पिता को फोन कर बताया कि हमने मम्मी को मार डाला। लाश के पास ही बिस्तर लगाकर सो गए...

- बताया जा रहा है कि आरोपी बेटों ने मां का कत्ल कर हथियार घर की छत पर फेंक दिए। इसके बाद दोनों लाश के पास ही बिस्तर लगाकर सो गए।




-सुबह होने पर दोनों ने खुद ही पुलिस थाने जाकर कत्ल के बारे में की जानकारी दी। महिला की पहचान कर्मजीत कौर के रूप में हुई है।

- पुलिस ने हत्या के आरोप में 19 साल के सुखपाल सिंह सुक्खा और उसके छोटे भाई 16 साल के जसवीर सिंह जस्सी पर मामला दर्ज कर लिया।

- थाना हठूर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

दुबई में रहता है महिला का पति...

- पुलिस के अनुसार, मृतक कर्मजीत कौर की शादी जगराओं के भिंदर के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों इसी गांव में रहते थे।

- करीब पांच साल पहले भिंदर दुबई की एक फैक्ट्री में काम करने चला गया। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

- इसके चलते कर्मजीत घर छोड़ मौसी कुलवंत कौर के पास रहने चली गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें