रविवार, 26 जून 2016

अजमेर,भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार - श्री राम विलास पासवान



अजमेर,भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार - श्री राम विलास पासवान
अजमेर, 25 जून। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग मंत्राी श्री रामविलास पासवान ने किशनगढ़ में आयोजित व्यापार एवं उद्योग विकास संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार हुआ है। देश में लगभग एक करोड़ 62 लाख अवैध राशन कार्डाें को हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सरकार कार्य कर रही है जिसमें नेता, नीति तथा नियत अच्छी है। केन्द्र सरकार ने किसान और आम नागरिक को ध्यान में रखकर अनगिनत योजनाएं बनाई है। इसी का नतीजा है कि अमीरी के आकाश तथा गरीबी के पाताल के बीच में दूरियां घटी है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में सरकार ने केवल विकास की बात की है। भीमराव अम्बेडकर से जुड़े स्थलों को सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक बनाया है। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी की अद्भूत कार्य क्षमता के कारण भारत का सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कोयला तथा स्पेक्ट्रम की निलामी से विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि प्राप्त हुई है। केन्द्र सरकार के मद मंे से राज्यों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी हुई है। देश में दालों की महंगाई से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा मे दालें आयतित की गई, 8 लाख टन दालों का बफर स्टाॅक बनाया गया। साथ ही राज्य सरकारों को कम कीमत पर दालंे मुहैया करवाई गई। दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को हर प्रकार से प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा आपातकाल पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्राी श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दो वर्षों में विकास को गति देने लिए अवसरंचना सुढृढ़ की गई। विश्व स्तर पर मंदी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने वृद्धि दर्ज की है। चीन का सकल घरेलू उत्पादन घटा है। इसी अवधि में भारत का सकल घरेलू उत्पादन मानक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति की कमी के कारण युवा हुनर से दूर हो गये थे। कौशल विकास के माध्यम से रोजगार पैदा करने के लिए अलग मंत्रालय की स्थापना की गई है। श्री गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनता की राय से कानून बनाने की भी आवश्यकता बताई।

राज्य सभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति योग को सम्पूर्ण विश्व में अपनाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में प्रभारी मंत्राी तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलात मंत्राी श्री हेम सिंह भडाना, शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव श्री सुरेश रावत,, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभू दयाल बडगुजर, पूर्व मंत्राी श्री रामकिशोर मीना, किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी, केकड़ी विधायक श्री शत्राुघ्न गौतम, अलवर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री देवी सिंह, उद्यमिता विकास केन्द्र के निदेशक प्रो. बी.पी.सारस्वत, अरविंद यादव जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल तथा किशनगढ़ की व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें