गुरुवार, 12 मई 2016

बाड़मेर।टाउन वैण्डिग कमेटी के सदस्य निर्विरोध धोषित



बाड़मेर।टाउन वैण्डिग कमेटी के सदस्य निर्विरोध धोषित
बाड़मेर। दीनदायल अन्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद् बाड़मेर के अन्तर्गत घटक के तहत जिला स्तरीय टाऊन वेण्डिंग कमेटी के गठन के अन्तर्गत स्ट्रीट वेण्डर्स मे से दो पुरूष एवं एक महिला स्ट्रीट वेण्डर्स का चयन चुनाव के द्वारा किया जाना था। जिसमें तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित स्वरूप वासू, मानाराम, व श्रीमती गेनी देवी को घोषित किया गया। इसके तहत समस्त बाड़मेर स्ट्रीट वैण्डर्स यूनियन की तरफ से नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक तथा सभी स्ट्रीट वैण्डर्स का आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नव-निर्वाचित सदस्य हमेशा स्ट्रीट वैण्डर्स के हित मे कार्य करेगें तथा तीनों निर्विरोध सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र श्री ओ0पी0 बिश्नोई निर्वाचन अधिकारी टाउन वैण्डिंग कमेटी सदस्य चुनाव (अपर मजिस्ट्रेट) बाड़मेर द्वारा देकर निर्वाचित घोषित किया गया।                                   -0-



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें