रविवार, 1 मई 2016

जोधपुर दुष्कर्म करने में नहीं हुआ सफल तो उठाया ये खौफनाक कदम



जोधपुर दुष्कर्म करने में नहीं हुआ सफल तो उठाया ये खौफनाक कदम
दुष्कर्म करने में नहीं हुआ सफल तो उठाया ये खौफनाक कदम

शहर की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में साफ-सफाई करने वाली महिला की हत्या की खबर ने रविवार को शहरवासियों को दहलाकर रख दिया। घटनास्थल पर देखने से मालूम चलता है कि महिला की निर्ममता से हत्या की गई है। मौके पर एसीपी वेस्ट सीमा हिंगोनिया और बासनी थानाधिकारी राजेश यादव पहुंचे। शव को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बासनी पुलिस के अनुसार सनसिटी हैण्डीक्राफ्ट प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री में साफ-सफाई करने वाली महिला सुशीला 35 पत्नी रमेश कंडारा रविवार सुबह साफ-सफाई करने फैक्ट्री आई थी। पुलिस को हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था।

बचाव के लिए किया संघर्ष

फैक्ट्री में पैकिंग कर्मचारी जब पैकिंग मेटिरियल लेने पहुंचा तो महिला का शव देखा। उसने फैक्ट्री मालिक को इसकी जानकारी दी। जानकारों का कहना है कि घटनास्थल को देखते हुए लगता है कि हमलावर से बचने और अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने अपने बचाव के लिए खासा संघर्ष भी किया। महिला के कपड़े जगह-जगह से फटे हुए हैं। हत्यारे ने बेरहमी से महिला की गर्दन चाकू से काट दी। इससे वहां खून फैल गया।

टैंकर व कार की टक्कर में दो महिला सहित पांच घायल

गार्ड पर संदेह

पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे फैक्ट्री के किसी गार्ड का हाथ है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के गार्ड सुदामाराम वारदात के बाद से ही गायब है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गार्ड ने सफाई करने आई महिला से पहले दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन अपने बदइरादों में नाकायाब होने के कारण उसने महिला के गर्दन में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस गार्ड की तलाश में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें