रविवार, 22 मई 2016

नई दिल्ली दिल्ली में कांगो के टीचर की पीटकर हत्या



नई दिल्ली दिल्ली में कांगो के टीचर की पीटकर हत्या
दिल्ली में कांगो के टीचर की पीटकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कुछ युवकों ने अफ्रीकी मूल के एक नागरिक को पीट-पीटकर मार डाल डाला। कांगो निवासी एमटी ओलीविया (23) साउथ एक्सटेंशन में रहता था और एक निजी संस्थान में विदेशी भाषा के शिक्षक के तौर पर काम करता था। पुलिस ने कांगो दूतावास को इसकी जानकारी दे दी है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ओलीविया की शुक्रवार देर रात कुछ युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने उन पर हमला कर दिया। ओलीविया ने भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। कुछ लोगों ने ओलीविया को हमलावरों से छुड़ाकर पुलिस को हमले की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

हालाकि इस मामले की कई कोणों से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह के मुताबिक, यह नस्लीय हिंसा या रोडरेज का मामला है, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह ने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें