रविवार, 1 मई 2016

छोटीसादड़ी।दस दिन से लापता वृद्ध का कुएं में मिला शव



छोटीसादड़ी।दस दिन से लापता वृद्ध का कुएं में मिला शवदस दिन से लापता वृद्ध का कुएं में मिला शव
छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के करजू गांव में करीब 10 दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पीपलीखेड़ा गांव निवासी खेमसिंह (60) पुत्र मोड़सिंह राजपूत की आंखों की रोशनी भी कम थी। वह पिछले कई दिनों से गायब था। इस संबंध में उसके चचेरे भाई नेपालसिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी।


रविवार सुबह करजू गांव के नानोसिंह रावत के बिना मुंडेर के कुएं में बदबू आने पर कुएं में झांककर देखा तो उसमें वृद्ध का शव पड़ा था। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जहां पानी कम था। कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा था।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव बाहर निकलवाया गया। शव काफी दिनों पुराना होने से बदबू आ रही थी। मृतक की पहचान खेमसिंह के रूप में की गई। इस पर मृतक के परिजनों को बुलाया गया। मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें