मंगलवार, 31 मई 2016

जोतायां.जिसने देखा वो नहीं रोक पाया आंसू...एक ही परिवार की तीन अर्थियां एक साथ



जोतायां.जिसने देखा वो नहीं रोक पाया आंसू...एक ही परिवार की तीन अर्थियां एक साथजिसने देखा वो नहीं रोक पाया आंसू...एक ही परिवार की तीन अर्थियां एक साथ


सराना करणी फि लिंग स्टेशन के पास दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद सोमवार को शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। तीनों मृतकों की एक साथ अर्थियां उठने पर लोगों की आंखें नम हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।




महिलाएं विलाप करती रही। गमगीन माहौल में अर्थियां उठी तो परिजन दहाड़े मार-मारकर विलाप करते रहे। शव देखते ही परिवार की महिलाएं गश खाकर गिर गई। सोमवार सुबह ग्राम के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।




रविवार को एक हादसे में कस्बे के गणपत पुत्र सांवरा जाट (35), न्याली पत्नी जगदीश जाट (40) तथा कृष्णा पुत्री गणपत जाट (5) की मृत्यु हो गई थी। वही हेमराज पुत्र मेवा गुर्जर की हालात अभी भी स्थिर बनी हुई है। सिंटू पुत्र विष्णु भीलवाड़ा अस्पताल में उपचाररत है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें