बुधवार, 4 मई 2016

जैसलमेर शहरी क्षेत्र में 48 घण्टो में पेयजल सप्लाय के लिए निर्देश दिए सभापति ने।



जैसलमेर शहरी क्षेत्र में 48 घण्टो में पेयजल सप्लाय के लिए निर्देश दिए सभापति ने।

गजरूप सागर फ़िल्टर प्लांट का किया निरीक्षण।अभियंताओ को लताड़ लगाई।


जैसलमेर नगर परिषद सभापति कविता कैलाश खत्री ने शहर के कई इलाको में पेयजल की समस्याओ के निराकरण के लिए गजरूप सागर फ़िल्टर प्लांट का दौरा कर अभियंताओ को शहर में समय पर जलापूर्ति नही होने पर जवाब तालाब किया।तथा 48 घण्टो के अंतराल में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।।

सभापति कविता खत्री पार्षद मगन सेन ,आयुक्त के साथ अचानक गजरूप सागर फ़िल्टर प्लांट पहुंची।जंहा उन्होंने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओ को तालाब कर शहर में पेयजल समस्या विकराल होने और जलापूर्ति में लापरवाही बरतने पे फटकार लगाई।उन्होंने कहा की विभागीय लापरवाही और मॉनिटरिंग के आभाव में शहर की जनता पेयजल की समस्या का सामना कर रही हैं उन्होंने रामनगर ,दर्जियो का पाडा का उदाहरण देते हुए कहा की बेहतर घण्टे बाद भी सप्लायर नही होती।।इस व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर 48 घण्टे के अंतराल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने विभागीय दस्तावेजो और सप्लाई का रजिस्टर भी जांच किया।उन्होंने विभाग को व्यवस्था पर नाराजगी जताई।।उन्होंने स्पष्ठ निर्देश दिए की पेयजल व्यवस्था सुचारू करे और सही मोनिटरिंग करे शहरी क्षेत्र के इलाको का।।




सभापति के आकस्मिक निरिक्षण से एक बारगी जलदाय विभाग में हड़कम्प मच गया।सभापति ने मौके पर ही रामनगर में टेकर से जलापूर्ति भिजवाने की व्यवस्था की।।प्लांट का पेयजल स्टोरेज भी चेक किया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें