शनिवार, 30 अप्रैल 2016

जैसलमेर। ग्रुप फॉर पीपुल्स की नेहरू पार्क के कायाकल्प का आगाज़,

जैसलमेर। ग्रुप फॉर पीपुल्स की नेहरू पार्क के कायाकल्प का आगाज़,


जैसलमेर। जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार का प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने आज हनुमान चौराहे के पास स्थित शहर के सबसे बड़े नेहरू पार्क में श्रमदान के जरिये कायाकल्प का बेहतर आगाज़ किया।ग्रुप के सेकड़ो कार्यकरतो ,पुलिस विभाग के जवानो ,नगर परिषद के सहयोग स आगाज़ किया।। ग्रुप से सेवाभावी युवाओं ने श्रमदान कर पार्क में वर्षो से जमा कचरे को साफ़ किया।वहीँ एक मात्र फव्वारे घूमटी को पूर्णतः साफ़ कर इसे पुन शुरू करने योग्य बनाया।।पार्क में जगह जगह पड़े कचरे और पत्थरो को जे सी बी से हटा साफ़ किया।। श्रमदान सेवा में सभापति कविता क्सिलश खत्री ने पहुँच युवाओ की होसला अफजाई की।।पार्षद देवकी राठौड़ पुरे श्रमदान में मार्गदर्शन करती रही।।


कई सालो बाद हुई सफाई नेहरू पार्क की
शहर के ह्रदय स्थल पर बने सबसे बड़े सार्वजनिक नेहरू पार्क रख रखाव के आभाव में अपनी आभा खो चूका था।लोगो ने इस पार्क को कचरा पात्र बना दिया।शहर भर की गन्दगी इस पार्क में डाली जाने से इसका स्वरूप बदल गया।इस पार्क को श्रमदान के जरिये पुराने अस्तित्व को बहाल करने के उद्देशय से ग्रुप फॉर पीपुल्स के युवा सदस्यों ने कमर कसी।मौका रखा ग्रुप सदस्य देवेन्द्र परिहार और मान सिंह देवड़ा का जन्मदिन।।श्रमदान कार्यक्रम प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया की शनिवार सुबह सात बजे ग्रुप सदस्यों ने पुलिस विभाग ,नगर परिषद और जिला प्रशासन के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू पार्क में श्रमदान आरम्भ किया।देखते देखते सेवाकर्मियो का कारवां जुड़ता रहा।।पार्क परिसर में उगी झाड़ियो को काटा गया तथा परिसर में पड़े बड़े पत्थरो को हटाया गया।बाद में पुरे पार्क को सारिका कर गन्दगी हटाई गयी।।उन्होंने बताया की सदस्यों और सफाईकर्मियो ने झाड़ू लगा परिसर को साफ़ किया।।शराबियो का अड्डा बने इस परिसर से दर्जनों बियर और शराब की बोतलों को एकत्रित किया गया।।पुलिस विभाग के जवानो ने सिटी कोतवाली थानाधिकारी देवीदान चारण के नेतृत्व में सफाई में योगदान कर सहयोग किया।।पार्किंग स्थल को भी सफाई कर दुरुस्त किया।


छ ट्रक कचरा साफ़ किया
नेहरू पार्क में वर्षो से जमा गन्दगी को नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराये जेसीबी द्वारा साफ़ किया।करीब छ ट्रक कचरा उठाया गया।पार्क के मुहाने पर से भी कचरा उठाया गया।जे सी बी की सहायता से पार्क स्थल को समतल किया गया।।बड़े पत्थरो सहित बडिंग को भी साफ़ किया गया।

पुलिस अधीक्षक का युवाओ को सन्देश
पुलिस अधीक्षक डॉ राजिव पचार को श्रमदान में शामिल होना था मगर मुख्यमंत्री के पाली दौरे के कारण उन्हें जोधपुर जाना पड़ा।उन्होंने ने जैसलमेर के युवाओ को सन्देश भेज कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा धरातल पर कार्य करने की सकारात्मक पहल कर शहर को नई दिशा देने की पहल की उसकी सराहना करता हूँ।उन्होंने कहा यह युवाओ की जिम्मेदारी हे जिसे वो बखूबी निभाया।।उन्होंने कहा की भविष्य में ग्रुप के कर्यक्रमो में शिरकत करने का पूरा प्रयास क्र युवाओ के साथ कंधे से कन्धा मिला सेवा कार्य में योगदान देंगे।


सभापति ने एक करोड़ रुपये से नेहरू पार्क का कायाकल्प करने का वादा किया
नगर परिषद की सभापति कविता कैलाश खत्री ने ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा पिछले दिनों से कराई जा रही गतिविधियों की प्रसंसा करते हुए कहा की ग्रुप का यह तीसरा पार्क हे जिसने श्रमदान कर रहे हैं युवाओ की सोच स्वागत योग्य हैं ।सभी से ऊपर उठ सेवा भाव को प्राथमिकता देना सराहणीय हैं।उन्होंने कहा की नेहरू पार्क के लिए बजट में एक करोड़ के विकास कार्यो का प्रावधान किया हैं।उन्होंने कहा की एक करोड़ की राशि से नेहरू पार्क सबसे सुन्दर पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।उन्होंने कहा डी पी आर का काम पूरा होते ही विकास कार्य आरम्भ हो जायेगा।बच्चों के लिए झूले,फिसलन पट्टी,रेल आदि की व्यवस्था की जायेगी।।उन्होंने कहा की भविष्य में ग्रुप को नगर परिषद का पूर्ण सहयोग रहेगा। पार्षद देवकी राठौड़ ने भी ग्रुप के श्रमदान को असरकारक बताते हुए कहा की ये सकारात्मक सोच का हिस्सा हैं।

प्रतिपक्ष नेता सहित पार्षदों ने किया श्रमदान
ग्रुप के श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता और ग्रुप सदस्य आनंद व्यास,पर्वत सिंह भाटी,देवकी राठौड़ ने भी अपना पूरा योगदान दिया।

एक दौर और होगा श्रमदान का नेहरू पार्क में
ग्रुप के सदस्य मुकेश गज्जा ने बताया की वर्षो से गन्दगी से भरे पार्क को काफी हद तक साफ़ किया।मगर इसे पूर्णतः साफ़ के लिए ग्रुप द्वारा निकट भविष्य में एक और श्रमदान आयोजित करेगा।बरसात के मौसम में सघन पौधारोपण और इजराइल घास लगाएगा।।परिषद को पार्क के द्वार दुरुस्त करने और पार्किंग स्थल को व्यावसायिक ठेके पर देने की मांग करेंगे।

ये थे उपस्थित।
श्रमदान में ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,हरीश धनदे,भंवर सिंह भाटी,डॉ अशोक तंवर,दलवीर सिंह भाटी, देवेन्द्र परिहार,शरद भाटिया,विवेक भाटिया,जितेंद्र खत्री,पुखराज सोनी,पंकज तंवर,जितेंद्र भाटी सेम,राजेन्द्र सिंह चौहान महावीर सिंह चौहान,डॉ हितेश चौधरी,अध्यक्ष अक्षयदान बारहट,दुर्जन सिंह गुडिसर,नवीन वाधवानी ,जोरावर सिंह तंवर, संजय सिंह राहड़,जाकिर हुसैन ,सनोफर अली,रवि तिलवानी,मदन कटारिया ,कैलाश दान,सूर्यविर सिंह तंवर,मास्टर मयंक देवड़ा,महेंद्र सिंह भाटी,हर्ष जैन,अनिमेष भाटिया,दीपक आचार्य ,कश्यप,शरिफ,दीपक,नरेश सोनी,सहित कई कार्यकर्ताओ ने योगदान दिया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें