बुधवार, 2 दिसंबर 2015

मॉस्को।ISIS के गढ़ पर रूस ने किया रासायनिक हमला, सैंकड़ों नागरिकों की मौत



मॉस्को।ISIS के गढ़ पर रूस ने किया रासायनिक हमला, सैंकड़ों नागरिकों की मौत


खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर अब तक के सबसे बड़े हमले में रूस ने रासायनिक हथियारों से सीरिया में उनके गढ़ रक्का पर भयानक हमला किया है। इस हमले को गैर कानूनी बताया जा रहा है। दरअसल, रूस ने रक्का के दो इलाकों को टारगेट कर आसमान से सफेद फॉस्फोरस रसायन द्वारा हमला किया है।

इस हमले से शहर में तबाही मचने लगी है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बगदादी के कई लड़ाकों सहित सैंकड़ों आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। आतंक के नक्शे से बगदादी का नामोंनिशान मिटाने के लिए रुस ने कसम खा ली है। यही वजह है कि रूस लगातार बगदादी के ठिकानों पर हमला कर रहा है।

यही नहीं रूस पूरे विश्व को आईएस के खिलाफ जोडऩे की कोशिश में लगा है। हाल में सीमा विवाद के चलते तुर्की ने रूस के विमान को मार गिराया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी भी बढ़ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें