गुरुवार, 1 अक्तूबर 2015

अजमेर।लगाए ट्रकों के ब्रेक, टोल टैक्स के खिलाफ हड़ताल

अजमेर।लगाए ट्रकों के ब्रेक, टोल टैक्स के खिलाफ हड़ताल

टोल वसूली के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोटर्स की गुरुवार से ट्रकों की हड़ताल शुरु हो गई। दोनों यूनियनों के सुर अलग हैं। अजयमेरू थोक ट्रांसपोर्ट विकास समिति ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं अजमेर ट्रक ट्रांसपोर्ट संघ फिलहाल हड़ताल में शामिल नहीं है।
अजयमेरु थोक ट्रांसपोर्ट विकास समिति ने हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया गया। समिति के मंत्री मोइन खान ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में उनकी यूनियन शामिल है।
सुबह 6 बजे से ट्रकों का चक्का जाम शुरु हो गया। लगभग 400 ट्रांसपोर्ट कम्पनियों ने अपना कारोबार बंद रखा। माल की बुकिंग नहीं की जाएगी। जिले के लगभग 7 हजार ट्रकों का आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं अजमेर ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर नारायण ने बताया कि फिलहाल उनकी यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं होगी।
यह है मांगें-
टोल टैक्स वसूली से मुक्ति मिले- ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से टीडीएस कटौती तत्काल समाप्त हो
- कैरिज बाय रोड नियम 2011 की अनिवार्यता तुरंत समाप्त हो
- ट्रांसपोर्ट नगर हाईवे पर ही स्थापित किया जाए
- ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अन्य व्यवसायियों को भी भूमि आवंटन किया जाए
- आरटीओ की अवैध वसूली बंद की जाए


कीमतों पर पड़ेगा असर
ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता कम हो सकती है। इससे इन वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। हड़ताल की सूचना के चलते कुछ व्यापारियों से पहले से ही वस्तुओं का स्टॉक कर चुके हैं। हालांकि अजमेर ट्रक ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष पुष्कर नारायण का कहना है कि कुछ दिन की हड़ताल से कोई फर्क नही पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें