गुरुवार, 1 अक्तूबर 2015

जोधपुर शोषण से परेशान महिला सिपाही ने की आत्महत्या



जोधपुर शोषण से परेशान महिला सिपाही ने की आत्महत्या


पुलिस महकमे में दो साथी सिपाहियों द्वारा शोषण तथा पति द्वारा जिम्मेदारी वहन न करने से परेशान एक महिला कांस्टेबल ने बुधवार को बनाड़ रोड पर कैंट रेलवे के सामने स्थित मकान में कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।

महिला मूलत: रियां निवासी थी और पति से अलग यहां किराए से रह रही थी। जांच में मिले सुसाइड नोट में उसने एसीपी के एक गनमैन व निलम्बित कांस्टेबल पर जिन्दगी खराब करने तथा गनमैन के भाई पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।

थानाधिकारी जब्बरसिंह चारण के अनुसार मृतका शोभा (29) पत्नी सुरेन्द्र सिंह जाट पुलिस लाइन में पदस्थापित थी। दोपहर साढ़े बारह बजे उसने कीटनाशक खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने अपनी बुआ नैनी को फोन करके जहर खाने की जानकारी दी।

नैनी भी कांस्टेबल है। वह तुरन्त उसके घर पहुंची तथा गम्भीर हालत में 108 एम्बुलेंस की सहायता से शोभा को महात्मा गांधी अस्पताल के भर्ती कराया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीसीयू में भर्ती किया गया।

तीन घंटे तक संघर्ष करने के बाद शाम को उसकी मृत्यु हो गई। डीसीपी (पूर्व) विनीत कुमार राठौड, एसीपी (मण्डोर) जसवंतसिंह तथा थानाधिकारी चारण ने देर शाम मौका मुआयना किया। उसकी शादी चार-पांच वर्ष पहले सुरेन्द्र से हुई थी। जो प्राइवेट काम करता है। उसका पीहर बिलाड़ा के पास बोयल गांव में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें