गुरुवार, 1 अक्तूबर 2015

अहमदाबाद।दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बच्चे को जन्म देने पर अड़ी

अहमदाबाद। उत्तर गुजरात के एक गांव में चार सौतेले भाइयों के बारी-बारी से दुष्कर्म की शिकार किशोरी को 5 माह का गर्भ है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद वह बच्चे को जन्म देने पर अड़ी है।

मेहसाणा के एक गांव में पांच माह पहले चार युवकों ने अपनी ही 14 वर्षीय बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। किशोरी अब गर्भवती है तथा बच्चे को जन्म देने पर अड़ी है।


चिकित्सक व उसके परिजन बताते हैं कि कम उम्र व शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उसे व बच्चे को जान का जोखिम है, लेकिन पीड़िता हर हाल में बच्चे को जन्म देकर इस दुनिया में लाना चाहती है।


आरोपी व पीड़िता गांव के एक ही मोहल्ले में रहते हैं। महिलाएं किशोरी के गर्भवती होने पर ताने मारती है जबकि अपने ही परिवार के दुष्कर्म के आरोपी युवकों का बचाव करती हैं।


ऐसे में पीड़िता का यहां जीना मुश्किल हो गया है। पीड़िता का कहना है कि जो भी हो वह बच्चे को जन्म देगी। उसके साथ जो भी विवाह करना चाहेगा उसे इस बच्चे को भी स्वीकारना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें