शनिवार, 31 अक्तूबर 2015

नई दिल्ली।खुशखबरीः 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, नई दरें आधी रात से लागू होगी



नई दिल्ली।खुशखबरीः 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, नई दरें आधी रात से लागू होगी

त्योहारों के शुरुआत से पहले आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई दरें शनिवार मध्यरात्री से लागू होंगी। पेट्रोल की दरों में गिरावट की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी।



अक्टूबर महीने के अंत में तेल कंपनियों की होने वाली समीक्षा में पेट्रोल की नई दर पर सहमति बनी है। फिलहाल डीजल के दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



उम्मीद जताई जा रही थी कि कीमतें एक रूपए से लेकर दो रूपए तक घट सकती है। लेकिन पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे की कटौती की गई है। 15 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने समीक्षा के बाद पेट्रोल की कीमतें तो यथावत रखे थे, लेकिन डीजल की कीमतों में 95 पैसे की बढोतरी की थी। ऎसा क्रूड की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढने के कारण हुआ था।







विशेषज्ञों की मानें तो ऎसा केवल क्रूड की कीमतों में गिरावट के कारण नहीं हो रहा है, बल्कि डॉलर के मुकाबले रूपए की मजबूत होती स्थिति की वजह से हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि खुदरा बाजार में कीमतों का फैसला केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में कटौती के कारण नहीं होता है। किसी भी देश में मूल्य का निर्धारण वहां की मुद्रा और डॉलर के फर्क को ध्यान में रखकर भी किया जाता है।







इस माह डॉलर के मुकाबले रूपया 65.50 के आसपास रहा है। इससे भी कंपनियों की लागत घटने की उम्मीद है। कीमतों पर सरकार का नियंत्रण समाप्त होने के बाद कंपनियां हर पाक्षिक समीक्षा के दौरान मूल्यों को निर्धारण करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें