शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2015

ब्यावर 4 महीने पहले गायब हुई थी किशोरी को हुआ भाई से इश्क, गुपचुप रचाई शादी



ब्यावर 4 महीने पहले गायब हुई थी किशोरी को हुआ भाई से इश्क, गुपचुप रचाई शादी
 forcibly stop marriage

टॉडगढ़ थाने के बड़ी पोल मालातों की बेर से चार माह पूर्व लापता हुई किशोरी पुलिस को अहमदाबाद में मिली। पुलिस ने उसके ताऊ के लड़के को भी अहमदाबाद से पकड़ा है। दोनों का गुरुवार को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। आरोपित युवक को पुलिस ने पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बड़ी पोल मालातों की बेर निवासी किशोरी के पिता ने 10 जून को टॉडगढ़ थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह शौच करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसी रात से पीडि़त पिता के बड़े भाई का बेटा भी घर से लापता था। दोनों की गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई। पुलिस को बड़े भाई के लड़के पर शक हुआ। पुलिस को अनुमान था कि भाई के लड़के के साथ ही किशोरी कहीं पर गई है। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन मोबाइल बंद होने से जानकारी नहीं लग सकी। मुखबिर के जरिए पुलिस को दो दिन पूर्व सूचना मिली थी कि किशोरी व आरोपित युवक अहमदाबाद के अमराईवाड़ी में देखे गए हैं। पुलिस ने अमराईवाड़ी में तलाशी शुरू की तो किशोरी एक मकान में मिल गई। जबकि आरोपित एक होटल में काम करता मिला। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। यहां पर होटल में काम कर उन्होंने अपना जीवन बसर किया। किशोरी नाबालिक थी। इसी कारण पुलिस ने आरोपित को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया।पीडि़ता के पिता ने बताया कि उनके घर में किशोरी ही पढ़ाई में सबसे अधिक होशियार थी। इसी कारण वह उसे कॉलेज शिक्षा दिलाना चाहते थे। घर से लापता होने के कुछ दिन बाद किशोरी का सीनियर सैकण्डरी का परिणाम आ गया। इसमें वह अच्छे अंकों से पास भी हो गई,लेकिन अपनी बेटी को कुछ बनाने व कॉलेज में पढ़ाने की आस पिता की पूरी नहीं हो सकी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें