बुधवार, 30 सितंबर 2015

भादरा.विवाहिता को जलाया

भादरा.विवाहिता को जलाया

भादरा. गांव छानी बड़ी में विवाहिता को तेल छिड़कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। उसे सोमवार को गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से स्थिति गंभीर होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छानी बड़ी निवासी प्रियंका ने भिरानी पुलिस को बयान दिया कि रविवार रात उसका पति मिठू सिंह वाल्मीकि शराब पीकर घर आया। नशे में झगड़ा किया और उसके बाद तेल छिड़क कर जला दिया। उसने सास कृष्णा व पति पर दहेज प्रताडऩा का आरोप भी लगााया है। विवाहिता के जलने की सूचना मिलने पर ऐलनाबाद से आए पीहर पक्ष के लोगों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। पुलिस ने विवाहिता के पति व सास के खिलाफ धारा 307 व 498 में मामला दर्ज कर

जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें