रविवार, 2 अगस्त 2015

सीएम को करारा झटका, झालावाड़ भाजपा नगर परिषद सभापति ने थामा कांग्रेस का दामन

सीएम को करारा झटका, झालावाड़ भाजपा नगर परिषद सभापति ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचलों का दौर तेज़ हो गया है। सालों से एक राजनितिक दाल के साथ जुड़े रहने वाले नेता कार्यकर्ता नाराज़ होकर दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।



ख़ास तौर से प्रदेश कांग्रेस में दूसरे दलों से आने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं के शामिल होने की खबरें मिल रही हैं। हाल ही में बसपा के कई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस के कुनबे में शामिल हुए थे।



अब झालावाड़ भाजपा नगर परिषद की सभापति उषा यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पीसीसी में रविवार को हुए एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उषा यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।







एक ही दिन में कांग्रेस के साथ जुड़ने वालों की फहरिस्त में कोटा संभाग में यादव समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव उर्फ कालू भी शामिल रहे।



इनके अलावा वीरेन्द्र सिंह झाला का पूर्व में किया गया निलम्बन रद्द करते हुए उन्हें भी पुन: पार्टी में शामिल कर लिया गया।



सीएम राजे को करारा झटका

झालावाड़ भाजपा नगर परिषद की सभापति उषा यादव का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के साथ-साथ सीएम वसुंधरा राजे के लिए भी करारे झटके के तौर पर देखा जा रहा है।



दरअसल, झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का निर्वाचन क्षेत्र है। वहीँ, झालावाड़ ही उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में उषा यादव के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस गद-गद महसूस कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें