गुरुवार, 2 जुलाई 2015

जयपुर| बड़ी बहन की तबियत ख़राब है, घर चलिए और फिर महिला के साथ किया वो गलत काम

जयपुर| बड़ी बहन की तबियत ख़राब है, घर चलिए और फिर महिला के साथ किया वो गलत काम


जयपुर| राजधानी जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में 25 वर्षीय महिला के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है| एक परिचित युवक ने महिला को बड़ी बहन की तबीयत खराब होने की कहकर उससे मिलाने का झांसा देकर उसके अपने साथ ले गया और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया|

a-moronic-man-sexually-harassed-a-25-year-old-lady-for-one-year-21651

इस संबंध में महिला ने अपने एक परिचत के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है| पुलिस के अनुसार गलता गेट इलाके में किराए से रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि करीब एक साल पहले उसकी बहन का देवर हनुमान मीना उसके घर आया और उसकी बहन की तबीयत ख्रराब होने की बात कहीं| महिला को उसकी बहन से मिलवाने का झांसा देकर अपने साथ उसके घर ले गया|



आरोपी पीड़िता को जब घर लेकर पहुंचा तो घर पर कोई नहीं था| इसी दौरान आरोपी हनुमान मीना ने दरवाजा बंद कर जबरदस्ती महिला ने दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली| इसके बाद आरोपी एक साल तक महिला का देहशोषण करता रहा| अन्त में परेशान होकर महिला ने आपबीती अपने पति को बताई, जिस पर उसका पति उसे लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया| फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें