सोमवार, 6 जुलाई 2015

नई दिल्ली।खाली हुआ कांग्रेस का खजाना, कार्यकर्ताओं से मांगी मदद

नई दिल्ली।खाली हुआ कांग्रेस का खजाना, कार्यकर्ताओं से मांगी मदद

केंद्र और कई राज्योंं में सत्ता से बाहर हो चुकी कांग्रेस अब धन की कमी से जूझ रही है। पार्टी का खजाना खाली होते देख अब आलाकमान ने कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई है। इसके तहत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 250 रुपए पार्टी फंड में देने होंगे।
पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का कहना है कि पार्टी फंड के मामले मेें खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, इसलिए उसने सभी कार्यकर्ताओं से हर साल 250 रुपए का योगदान देने को कहा गया है। पार्टी नेता कहना है कि 75 फीसदी राशि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और 25 फीसदी राशि का इंतजाम प्रदेश ईकाईयों के माध्यम से एकत्र किया जाएग्रा।
बताया जा रहा है कि फंड जुटाने का अभियान पार्टी के सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा बीते माह होने वाले संगठन चनावों को भी अगले आदेश तक टाल दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से एक माह का वेतन पार्टी कोष में जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से 600 रुपए और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से 300 रुपए सालाना जमा कराने को कहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें