बुधवार, 13 मई 2015

बाड़मेर | सिवाना नाबालिग से दुष्कर्म, मामला मारपीट का दर्ज पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर की गुहार


बाड़मेर | सिवाना नाबालिग से दुष्कर्म, मामला मारपीट का दर्ज पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर की गुहार


 बाड़मेर | सिवाना
समदड़ीथाने के तिरगटी की एक किशोरी ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी काे ज्ञापन में दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट पेश करने के बावजूद पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर इतिश्री कर दी।
तिरगटी निवासी नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह 6 मई को अपने घर के पीछे पशुओं को पानी पिला रही थी, इस दरम्यान वहां बादरराम, सोनाराम, अशोक पप्पू आए और उसका अपहरण ले गए। इसके बाद बंद कमरे में ले जाकर बादरराम अशोक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इसकी रिपोर्ट पुलिस में दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के बजाय मारपीट कर मामला दर्ज किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से मेडिकल करवाने की भी कई बार मांग की।
^पीड़िता आज यहां आई थी। मैंने मामले की जानकारी लेकर उसकी जांच के निर्देश समदड़ी थाने में दे दिए हैं। निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिसदेशमुख, एसपी, बाड़मेर
^हमारे पास दुष्कर्म की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मारपीट का मामला दर्ज है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया था। अमरसिंहभायल, थानाधिकारी, समदड़ी
गुहार की, पर पुलिस ने सुनीं नहीं
^मैंनेकई बार थाने में मेरी पुत्री का मेडिकल करवाने के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मेरी एक सुनी और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िताके पिता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें