गुरुवार, 28 मई 2015

बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने बुधवार को अपने ही पिता पर करीब एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के उप निरीक्षक कजोड़मल ने बताया कि रंगबाड़ी निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह मां, भाई और पिता के साथ रहती है। 45 वर्षीय उसके पिता करीब एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहे हैं।

वह जब भी घर पर अकेली होती तो पिता दुष्कर्म करते और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते। 25 मई को भी उसके पिता ने दुष्कर्म किया। इस बारे में कई बार उसने मां व भाई को बताया तो वो भी उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाते।

मामला जब अधिक बढ़ गया तो वह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंची है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का पिता मैजिक चालक है। मामले की जांच आर.के.पुरम् सीआई आलोक गौतम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें