शुक्रवार, 22 मई 2015

यहां गंगा करती है शिव का जलाभिषेक, देखकर अंग्रेज भी हुए हैरान!



भगवान भोलेनाथ के अनेक मंदिर अपनी प्राचीनता के साथ ही कुछ अनोखी विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध हैं। झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित भगवान शिव का टूटी झरना मंदिर भी निराला है।

यहां मां गंगा भोलेनाथ का अभिषेक करती हैं। इस मंदिर के संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं। लोगों की मान्यता है कि इस धाम के साथ कई चमत्कार जुड़े हुए हैं। ये भगवान शिव की महिमा है जो असंभव को भी संभव बना देती है।

कहा जाता है कि जब अंग्रेजों ने इस मंदिर को देखा तो वे भी चकित रह गए थे। भगवान शिव के इस धाम के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

श्रद्धालुओं की प्रबल मान्यता है कि जो यहां सच्चे मन से महादेव को नमन कर उनसे कुछ मांगता है, तो वे उसकी इच्छा अवश्य पूरी करते हैं। यहां विराजमान महादेव के पूजन से जीवन में सफलता, विवेक, शीतलता और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।

मंदिर में शिवलिंग पर दिनभर जलाभिषेक होता है। यह जलाभिषेक स्वयं मां गंगा उन पर करती हैं। शिवलिंग पर मां गंगा की एक मूर्ति है। उनके हाथों से जल निकलता रहता है। यह जल स्वतः शिवलिंग पर गिरता है।

शिव का यह चमत्कार देखकर लोग श्रद्धापूर्वक उन्हें नमस्कार करते हैं। बताते हैं कि जल के उद्गम स्रोत का रहस्य आज तक बरकरार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें