रविवार, 17 मई 2015

बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल कुछ वादे पूरे तो कुछ अधूरे

बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल कुछ वादे पूरे तो कुछ अधूरे





बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता में अपने एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
उन्होंने इस कार्यकाल में कई वादे पूरे होने का दावा किया तो कुछ अरमान अधूरे रहने की बात भी बेबाकी से स्वीकारी।
सांसद मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक की भूमिका के नाते संसद में उनका बोलना कम हुआ है, लेकिन अन्य सांसदों को बोलने के लिए प्रेरित करने का दायित्व बखूबी निभाया।
मेघवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय और दिल्ली में क्षेत्र के लोगों के लिए जनसुनवाई का बेहतर प्लेटफार्म तैयार किया है।
प्रधानमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने दो नए प्रयोग भी किए। साइकिल से संसद पहुंचना और एनर्जी सेविंग करना यानी चन्द्रमा के संग रात बिताना।
दोनों ही प्रयोग करने वाले वे पहले सांसद है। उन्होंने बीकानेर संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी वर्षोँ में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से भावी विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यहां एयरपोर्ट का संचालन जल्द शुरू करवाया जाएगा।
केन्द्र सरकार 35 सीटर एयरक्राफ्ट की खरीद कर रहा है। उन्होंने बिजोर बांध का निर्माण कराने पर भी आश्वासन दिया।
- गंगासिंह विश्वविद्यालय के लिए 12 बी की मान्यता।
- नहरबंदी और गेट की मरम्मत पर 852 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- तीन नई टे्रनें।
- रेलवे वर्कशॉप के लिए 52 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- देशनोक में 3जी सेवा।
- बीएसएनएल के 30 नए टावर।
ये नहीं हो पाए काम
- एयरपोर्ट का संचालन।
- तकनीकी विश्वविद्यालय।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें