गुरुवार, 14 मई 2015

अजमेर नाम बदल कर की शादी, फिर दी यातनाएं

अजमेर नाम बदल कर की शादी, फिर दी यातनाएं



नाम बदल कर शादी रचाई और सच्चाई सामने आने के बाद विवाहिता को प्रताडित करने का एक मामला सामने आया है। दलित युवती के साथ हुए अत्याचार का मामला महिला थाने में दर्ज है। प्रकरण में जांच एससीएसटी सेल के पुलिस उप अधीक्षक रामदेव सिंह कर रहे हैं।


पीडिता ने शिकायत में बताया कि पांच साल पहले बाबूगढ़ कमला बावड़ी निवासी रईस अहमद ने खुद को रोहित बताकर उसे प्रेमजाल में फांस शारीरिक शोषण किया। आरोपित ने उससे विवाह कर लिया। रोहित उर्फ रईस की सच्चाई सामने आने पर परिजन ने उसे यातनाएं देना शुरू कर दिया।


उसके गर्भवती होने पर सास व ननद ने गर्भपात करा दिया। आरोपित ने उसे केरोसिन डालकर जलाने की भी प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी ने बचा लिया।


यातनाओं से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया। ससुराल पक्ष के सामने नहीं आने पर पुलिस ने उसे नारीशाला भेज दिया।


अब न्याय के लिए गुहारपीडिता ने बताया कि नारीशाला में एक माह रहने के बाद उसने न्याय के लिए कानूनी कार्रवाई का फैसला किया। उसने महिला थाने में आरोपित रोहित उर्फ रईस और उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें