शुक्रवार, 22 मई 2015

अमिताभ के फिल्मसेट पर हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की माैत



मुंबई  अमिताभ के फिल्मसेट पर हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की माैत


अभिनेता अमिताभ बच्चन के फिल्म सेट पर गोली चल गई है। मुंबई स्थित फिल्म सिटी के बाहर गोलीबारी की खबर सामने आई है।

हमले के वक्त अमिताभ बच्चन फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की माैत भी हो गई है। गोली लगने वाले के पेट में गोली लगी ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।

अमिताभ बच्चन जहां शूटिंग कर रहे थे, वहां से 20 फीट की दूरी पर ये गोलीबारी हुई है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। खबर है कि उन्होंने फिल्म सिटी के गेट पर भी बंदूक लहराई और फिर वहां से फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें