सोमवार, 25 मई 2015

नेपाल में काली गंडक नदी में बनी कृत्रिम झील

नेपाल में काली गंडक नदी में बनी कृत्रिम झील


नेपाल में पिछले माह आए विनाशकारी भूकंप और बार-बार भूस्खलन की घटनाएं होने से यहां के यागदी जिले में काली गंडक नदी में कृत्रिम गहरी झील बन गई है। नदी का प्रवाह रुक गया है। हालात के मद्देनजर बिहार का आपदा प्रबंधन विभाग भी मुस्तैद हो गया है।

उल्लेखनीय है कि काली गंडक नदी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर इलाके से भारत में प्रवेश करती है।

बिहार सरकार के सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अभी इस झील से कोई बड़ा खतरा नहीं है। फिर भी हम मुस्तैद हैं।

एहतियातन वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 फाटकों को खोल दिया गया है। नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि पानी का स्तर 200 मीटर तक चढ़ गया है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूस्खलन की घटनाओं और नदी रुकने के कारण नेपाल एक बड़े बिजली संयंत्र को नुकसान हो सकता है।

3 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (26-05-2015) को माँ की ममता; चर्चा मंच -1987 पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक

    जवाब देंहटाएं
  2. यह स्‍थि‍ति‍ बरसात में खतरनाक हो सकती है

    जवाब देंहटाएं