सोमवार, 4 मई 2015

जैसलमेर कलक्टर शर्मा ने पदभार संभाला, ली जिलाधिकारियों की बैठक

जैसलमेर कलक्टर शर्मा ने पदभार संभाला, ली जिलाधिकारियों की बैठक



जैसलमेर
भारतीय प्रषासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैंच के अधिकारी विष्वमोहन शर्मा ने सोमवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट जैसलमेर का पदभार संभाल लिया है। शर्मा ने निवर्तमान जिला कलक्टर एन.एल. मीना से पदभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 1978 को धनबाद में जन्में विष्वमोहन शर्मा संयुक्त सचिव वित विभाग ग्रुप प्रथम पद से स्थानांतरित होकर जिला कलक्टर जैसलमेर के पद पर पदस्थापित हुए है। इससे पूर्व शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झालावाड एवं उपखंड अधिकारी पाली के पद पर भी अपनी अनुकरणीय सेवाएं दे चुके है। शर्मा ने पर्यटन की दृष्टि से विष्वविख्यात जैसलमेर को और अधिक विकसित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता जताते हुए जिले के सर्वत्तोमुखी विकास के लिए प्रयास करने की बात कही है। शर्मा ने इसके साथ ही अध्यक्ष नगरविकास न्यास एवं प्रषासक जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक का भी पदभार ग्रहण किया है।


शर्मा ने ली जिलाधिकारियों की बैठक


अधिकारी टीम भावना से कार्य करके जिले के चहुंमुखी विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करें - नवनियुक्त कलक्टर शर्मा नवनियुक्त जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा ने सोमवार को कलेक्टैªट सभागार में जिलाधिकारियों की बैठक ली एवं उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे टीम भावना से कार्य करके जिले के चहुंमुखी विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे आमजन को राहत पहुंचाने में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने अकाल की स्थिति में पषुधन संरक्षण के साथ ही इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देष दिए।


बैठक में निवर्तमान जिला कलक्टर एन.एल. मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, उपखंड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव के साथ ही जिलाधिकारीगण उपस्थित थे। नवनियुक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को समय सीमा में कार्य संपादित करने एवं हर क्षेत्र में जिले को उच्च स्थान अर्जित कराने के निर्देष दिए।
नवनियुक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय से नहर क्लोजर के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं पेयजल उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की वहीं उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही विभागीय अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं विभागीय उपलब्धियों का नोट उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। अधीक्षण अभियंता जलदाय ओ.पी. व्यास ने जैसलमेर एवं पोकरण क्षेत्र के साथ ही जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी दी वहीं अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सी.एस. कल्ला ने जिले में चल रहें गौरव पथ के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डी.डी. खींची ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें