सोमवार, 18 मई 2015

नई दिल्ली हैवान पति ने दी नई दुल्हन को खौफनाक मौत



नई दिल्ली हैवान पति ने दी नई दुल्हन को खौफनाक मौत


जिस पति ने सात फेरे लेकर अपनी दुल्हन को लाया उसी ने इतनी खौफनाक मौत दी कि सुनकर रूह कांप जाए। वारदात, पंजाब के मोगा शहर में हुई। यहां नवविवाहित पत्नी की हत्या करने बाद पति ने सड़क हादसा बनाने के लिए कार जानबूझ कर पेड़ में टकरा दी।

इसके बाद खुद बाघापुराना के अस्पताल में भर्ती हो गया। मौके पर पुलिस को कार से महिला से लाश मिली। उसका गला कटा हुआ था। पुलिस को कार से ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड भी मिला है।

थाना समालसर पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से हिरासत में ले लिया। समालसर निवासी अमनदीप कौर पुत्री मेजर सिंह का विवाह तकरीबन एक माह पहले गुरविंदर सिंह निवासी बधनी कलां से हुआ था।

दंपति शनिवार की रात अमनदीप कौर की बहन की ससुराल गांव समाधभाई में ठहरे थे। इस गांव से सुबह तकरीबन 10 बजे इंडिका कार पर सवार होकर समालसर जा रहे थे।

डीएसपी बाघापुराना बलविंदर सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है। जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें