सोमवार, 18 मई 2015

अलवर| सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियन्ता रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर| सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियन्ता रिश्वत लेते गिरफ्तार


अलवर| भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार की सुबह 6000 रूपये की रिश्वत लेते हुए सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियन्ता अशोक गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो अलवर के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि राजगढ तहसील क्षेत्र के राजपुर छोटा गांव निवासी ठेकेदार हरी लाल सैनी ने भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो अलवर के कार्यालय में आकर 15 मई को रिपोर्ट दी|

jen-of-sarva-shiksha-abhiyan-arrested-by-acb-alwar-rajasthan-32544

उसने अपने रिपोर्ट में कहा था कि वह सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के हैंड पम्पों में लिफ्ट एण्ड फोर्स पम्प लगाने का कार्य कर रहा है। सर्व शिक्षा अभियान ब्लॉक राजगढ के ढिगावडा स्थित कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ अभियन्ता अशोक कुमार गुप्ता उससे प्रत्येक हैण्ड पम्प में लिफ्ट एण्ड फोर्स पम्प लगाने की एवज में 1000 रूपये कमीशन की मांग कर रहा है।



अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि उन्होंने शिकायत का सत्यापन कराया। कनिष्ठ अभियन्ता अशोक कुमार गुप्ता ने ठेकेदार हरी लाल सैनी को 6000 रूपये की राशि लेकर आज सोमवार को राजगढ कस्बे के मेला का चौराहा पर बुलाया। भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सुबह करीब नौ बजे अशोक कुमार गुप्ता को 6000 रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें