रविवार, 24 मई 2015

अजमेर दो पत्नियों ने छोड़ा तो लगा दी खुद को फांसी

दो पत्नियों ने छोड़ा तो लगा दी खुद को फांसी



-- अजमेर भूणाबाय गांव में रविवार सुबह एक युवक फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोसियों न रिश्तेदार को घटना से अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार मसूदा जामोला हाल भूणाबाय निवासी वीरू (40) पुत्र पांचूलाल रविवार सुबह अपने कमरे में लूगड़ी के फंदे से पंखे के लटका मिला।
पड़ोसियों ने उसके बहनोई जगदीश को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि वीरू कुछ साल से अजमेर रहकर बेलदारी का काम करता था। कुछ साल पहले उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया। वीरू ने दूसरी शादी रचाई लेकिन उसकी यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। दूसरी पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया।
दो पत्नियों के छोडऩे के बाद वीरू आदतन नशेड़ी हो गया। उसने शनिवार रात भी शराब का सेवन किया। घर में उसने छत के पंखे से लूगड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। वह शहर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें