सोमवार, 11 मई 2015

शादी के बाद दुल्हन को घर छोड़, दुल्हा हुआ लापता, जेल परिसर में मिला शव

शादी के बाद दुल्हन को घर छोड़, दुल्हा हुआ लापता, जेल परिसर में मिला शव
अलवर। राजगढ़ थाना अंतर्गत पिनान में शादी के दूसरे दिन लापता हुए दूल्हे का शव आज अलवर जेल परिसर में जली अवस्था में मिला है। पुलिस ने बताया की पिनान गांव में शादी के बाद से ही दुल्हा गायब था। दुल्हा घर लौटने के बाद शौच के लिए बाहर गया था। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा।

dead-body-found-in-prison-complex-in-alwar-rajasthan-news-54553

पुलिस के अनुसार गोविन्द मिश्रा की 7 मई को बांदीकुई बारात गई थी। दुल्हा अपने घर वापस आने के बाद दोपहर में चाय पीकर शौच की कहकर घर से चला गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। वहीं परिजनों ने राजगढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रविवार अलवर केन्द्रीय जेल परिसर में लापता दुल्हे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि उसका शव झुलसी अवस्था में मिला है। लाश को देख जेल प्रशासन में भी हड़कंब मच गया। जेल प्रसासन ने कोतवाली थाने में सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका सामान्य अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है।

पुलिस ने उसके जेब से मोबाइल और 2800 रुपये बरामद किए है। साथ ही मृतक के गले से सोने की चैन भी बरामद की है। वहीं पुलिस को मोबाइल नम्बरों के आधार पर शिनाख्त पिनान निवासी गोविन्द मिश्रा के रूप में हुई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला लगता है। गोविन्द प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें