गुरुवार, 21 मई 2015

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, स्टेशन पर नशेड़ी ने किया बच्ची से बलात्कार



नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्सल यार्ड में एक नशेड़ी ने पांच साल की एक लड़की के साथ आज कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे घटना सामने आयी जब एक राहगीर ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। लड़की के शरीर से खून बह रहा था।




पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान इलाके के एक मंदिर में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में हुई है। उसे पकडऩे के लिए अभियान जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के शरीर से बहुत खून बह रहा था। पुलिस उसे अरूणा आसफ अली अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा जांच के बाद उसके साथ बलात्कार की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां एक भिखारिन है जो रेलवे स्टेशन के पास भीख मांगती है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें