बुधवार, 13 मई 2015

जयपुर। अस्पताल में रूठे भगवान, मरीज हुए परेशान

जयपुर। अस्पताल में रूठे भगवान, मरीज हुए परेशान


जयपुर। मरीजों के भगवान कहे जाने वाले रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस मित्तल के खिलाफ ​अभद्र व्यवहार और करियर खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह 8 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। करीब 11 सौ रेजीडेंट्स डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेजों से जुड़े प्रदेश के अस्पतालों की मेडिकल व्यवस्था भी गड़बड़ा गई हैं।

residents-doctors-on-strike-in-jaipur-rajasthan-21566




रेजीडेंट्स डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। आउटडोर से लेकर वार्डो तक मरीज परेशान होत रहे हैं। वहीं एसएमएस की इमरजेंसी सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन का दावा था कि वैकल्पिक इंतजाम कर लिए गए हैं और हड़ताल के दौरान मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।





मरीज तलाशते रहे डॉक्टर


सवाई मानसिंह अस्पताल के रेजीडेंट्स डॉक्टर सुबह 8 बजे से हड़ताल पर चले गए, जिससे आउटडोर की व्यवस्थाएं तो प्रभावित हुईं, इसके साथ सबसे ज्यादा परेशानी वार्डो में भर्ती मरीजों को हुई। सुबह अस्पताल के किसी भी वार्ड में जूनियर रेजीडेंट्स नहीं थे। लिहाजा मरीज रूटीन जांच व दवाइयां लिखवाने के लिए रेजीडेंट्स को तलाशते रहे। ऐसे ही हालात अस्पताल की इमरजेंसी में भी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें