सोमवार, 18 मई 2015

किन्नर से किया दुष्कर्म, फिर उसी पर लगाया लूट का आरोप

किन्नर से किया दुष्कर्म, फिर उसी पर लगाया लूट का आरोप

अजमेर किन्नर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जबकि आरोपित ने किन्नर व उसके साथी पर लूट का आरोप लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामले में जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर सिविल लाइन थाने भेज दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गुजरात अहमदाबाद निवासी किन्नर ने शिकायत दी कि वह सोमवार रात 2 बजे दौलत बाग घूमने गई। यहां उसे फॉयसागर रोड शिवनगर निवासी सुनिल गोयल मिला। सुनील उसे जबरन फ्रेजर रोड डीआरएम ऑफिस के पीछे ले गया। यहां आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीडि़ता की शिकायत पर क्लॉक टावर पुलिस ने जीरो नम्बरी मुकदमा दर्जकर मामला सिविल लाइन भेज दिया। इधर आरोपित सुनिल ने भी किन्नर और उसके साथी पर पर सोने का ब्रेसलेट लूटने का आरोप लगाए। पुलिस ने सुनिल की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें